फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करेली हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी पर अब 50 हजार रुपये का इनाम

Sun, 17 May 2026 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान के हत्यारोपी आसिफ दुर्रानी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले यह इनाम 25 हजार रुपये का था।
विज्ञापन
आसिफ दुर्रानी और इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान के हत्यारोपी आसिफ दुर्रानी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले यह इनाम 25 हजार रुपये का था। आठ अप्रैल 2026 को दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की बिस्मिल्लाह चौराहे के पास सरेआम गोली मारकर हत्या की थी। हत्या में माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे आसिफ दुर्रानी समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद से ही करेली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुंबई, झारखंड समेत आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस मामले में आशिफ के भाई राशिद दुर्रानी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें