फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमपी में उपाध्यक्ष पद पर दो ने वापस लिया नाम

Thu, 24 Sep 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले दो छात्र नेताओं ने नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने वाले छात्र दीपांशु और मो.फैजान अंसारी हैं। इस तरह से उपाध्यक्ष पद पर सिर्फ दो प्रत्याशी अमन सोनकर और सुमित कुमार मैदान में रह गए हैं। कालेज प्रशासन ने बुधवार को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जांच में सभी के नामांकन वैध पाए गए। इस तरह से दो छात्रों के नाम वापस लेने के बाद सभी पदों पर कुल 44 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए विश्वनाथ प्रताप सिंह बिंद का निर्विरोध तय है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी अतुल कुमार, अंसार आलम, डीएम सिंह, प्रशांत सिंह, बुद्धि सागर निषाद, मोहित कुमार, लोकेश कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार रावत, विकास कुमार सिंह, वीर यादव, शशांक श्रीवास्तव, शैलेश यादव, सचिन मिश्रा के बीच लड़ाई होगी। उपाध्यक्ष के लिए अमन सोनकर और सुमित कुमार के बीच आमने-सामने की लड़ाई होगी।

महामंत्री पद पर अनमोल कुमार यादव, अवनीश कुमार सिंह, कृष्णा, पंकज मिश्रा, मुरली मनोहर मिश्रा, मो.अनस अनवर, मोहित कुमार तिवारी, राम प्रभाकर यादव, संयुक्त मंत्री पद पर प्रेमा सिंह, मोहम्मद सलमान, शुभम मिश्रा, शैलेंद्र कुमार तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर ऋषभ केशरवानी, राकेश कुमार कुशवाहा, सत्यम मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए छह, वाणिज्य के लिए तीन तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी डॉ.शशांक चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में चार बजे कालेज, जिला और पुलिस प्रशासन के साथ वैध प्रत्याशियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें