फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लैब में गंदगी देख सीएमओ ने जताई नाराजगी

Sun, 15 Nov 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा सीएचसी का निरीक्षण करते प्रयागराज के सीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी। संवाद
विज्ञापन
सीएमओ अरुण कुमार तिवारी ने शनिवार को सीएचसी मेजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। सीएमओ ने लैब इंचार्ज को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कई मरीजों ने बताया कि उन्हें बाहर से दवा मंगाई गई है। इस पर सीएमओ ने चिकित्सकों को बाहर से दवा न लिखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई होगी।
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे निजी अस्पतालों को बंद कराने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर सहित कई चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें