हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम योगी ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी कर रहे श्यामा प्रसाद के सपनों को पूरा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो निशान, संविधान का विरोध किया था। उनके सपनों को पूरा करते हुए मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया। आज कश्मीर उसी तरह से भारत का एक राज्य है, जैसे हर राज्य हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला।
केशव प्रसाद, स्वतंत्रदेव और नंदी रहे मौजूद
सीएम योगी के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, आयोजक और संयोजक महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायकगण सिद्धार्थनाथ, हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, राजमणि कोल, वाचस्पति, पूजा पाल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, बाबूलाल तिवारी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा नेता सुरेश मौर्य, कृतिका अग्रवाल, संतोष पटेल, नीरज त्रिपाठी, अशोक बाजपेयी, उदयभान करवरिया, संजय गुप्ता, राजेश शुक्ला, निर्मला पासवान, रुद्रसेन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
श्री बड़े हनुमानजी का किया दर्शन
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन करते हुए आरती उतारी। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। महंत बलवीर गिरि महाराज ने पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया।