हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की शुक्रवार को आपातकालीन बैठक की गई। इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को शाम चार बजे हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में आयोजित किया जाएगा।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की शुक्रवार को आपातकालीन बैठक की गई। इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को शाम चार बजे हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे व महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
बताया कि एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर 2026 (बृहस्पतिवार) को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में ही संपन्न होगा। बैठक में अधिवक्ता हर्ष गोपाल की सदस्यता बहाल करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के कारण उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। बैठक में संयुक्त सचिव प्रेस आरडी पांडेय, अमित कुमार सिंह सोनू, राजकुमार त्रिपाठी, दिनेश वरुण, बैरिस्टर सिंह, शशि कुमार द्विवेदी, अंजनी कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।