फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज करेंगे 684 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Sat, 07 Apr 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कई अन्य मंत्री शनिवार को शहर में होंगे। मुख्यमंत्री वन विभाग के गंगा हरीतिमा अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसके अंतर्गत गंगा नदी के किनारे दोनों तरफ एक किमी दूरी तक पौधरोपण की योजना है। इसके अलावा कुंभ-2019 में शामिल 684.19 करोड़ रुपये की 156 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें सबसे अधिक 44 कार्य इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दिन में 11 बजे परेड में बने हेलीपैड पर उतरेगा। परेड में वह गंगा हरीतिमा अभियान और कुंभ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। तकरीबन दो घंटे के कार्यक्रम के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 1.15 से दो बजे के बीच उनका कार्यक्रम आरक्षित है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताआें तथा अन्य प्रमुख लोगों से मिलने की संभावना है। इसके बाद दो बजे से कुंभ-2019 के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक दो घंटे चलेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

पर्यावरण एवं वन मंत्री शुक्रवार को ही इलाहाबाद पहुंच गए। उन्होंने परेड में आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रमुख सचिव वन रेणुका कुमार समेत अनेक अफसर मौजूद रहे। मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल, डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी आकाश कुलहरि ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों के कार्यों की होनी है शुरुआत
विभाग        कार्यों की संख्या        लागत (लाख में)
लोक निर्माण            26            26505.33
राज्य सेतु निगम        01            1012.14
पावर कारपोरेशन        05            1409.84
जल निगम            08            5434.67
नगर निगम            18            4228.05
स्वास्थ्य            08            360.83
पुलिस                19            900
बाढ़ कार्य            02            685.75
नगर पंचायत झूंसी        14            845.03
एडीए                44            25939.70
राज्य सड़क परिवहन        06            711.36
पर्यटन                04            307.29
मेडिकल कालेज        01            78.77
कुल                156            68419.66
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें