उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार समेत प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों और अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज में नाव चालकों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा, "पंजीकरण के बाद हर नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी। नाव खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी। जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा।"