फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मुख्य परीक्षा टालने के लिए सीएम को 1.80 लाख ट्वीट

Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्वीट
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा की तारीख में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद प्रतियोगी अड़े हुए हैं। पीसीएस मुख्य परीक्षा के साथ कई परीक्षाओं की तिथि टकराने से प्रतियोगियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। मुख्य परीक्षा टाले जाने की मांग को लेकर प्रतियोगियों की ओर से अब तक सीएम को एक लाख 80 हजार ट्वीट किए जा चुके हैं। साथ ही प्रतियोगियों ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। प्रतियोगियों ने सीएम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा 18 जून से कराए जाने का निर्णय लिया है। परीक्षा सात जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगियों की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और सीएम योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आयोग ने चार मई को मुख्य परीक्षा टालने की घोषणा की थी। परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की और अचानक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। तीन जून को आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा है। ऐसे में मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए केवल 14 दिन अवशेष बचते हैं।

इसके अलावा 18 से 29 जून तक एमपी पीसीएस प्रवक्ता की परीक्षाएं हैं। 22 से 25 जून तक छत्तीसगढ़ पीसीएस की मुख्य परीक्षा है। 21 जून से बिहार पीसीएस का साक्षात्कार है। एक जुलाई को बिहार पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा है। 25 जून से हिमाचल प्रदेश पीसीएस का साक्षात्कार है। 18 जून से इंटेलिजेंस ब्यूरो का साक्षात्कार है। इस दौरान अचानक  पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा कराए जाने से प्रतियोगी तमाम दूसरी परीक्षाओं से वंचित हो जाएंगे। प्रतियोगी छात्र कौशल सिंह के नेतृत्व में अन्य छात्रों ने ट्वीट और ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा टाल दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें