फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे छात्रों के कब्जे में रहा एसएससी दफ्तर

Fri, 09 Mar 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र के सामने सोमवार से चल रहा छात्रों का अनशन बृहस्पतिवार को उग्र हो गया। मांग पूरी नहीं होते देख छात्रों ने एसएससी के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ हंगामा शाम छह बजे तक चलती रही। शाम को छह बजे स्थानीय प्रशासन एवं निदेशक मध्य क्षेत्र ने आश्वासन दिया कि छात्रों की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद छात्रों ने तालाबंदी खत्म की।
विज्ञापन


एसएससी की 2013 से हुई अब तक की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मध्य क्षेत्र कार्यालय पर धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन एवं एसएससी का क्षेत्रीय कार्यालय उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। दिल्ली और इलाहाबाद में दिन-रात आंदोलन के बाद भी छात्रों की मांग सुनी नहीं जा रही। इससे नाराज होकर छात्रों ने एकमत से एसएससी दफ्तर पर तालाबंदी कर दी। दिनभर के हंगामे के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी अतुल सिंह और एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने छात्रों को शाम को आश्वस्त किया कि उनके  प्रत्यावेदन को प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। वहीं युवा अधिवक्ता संघ की ओर से छात्रों के आंदोलन के समर्थन में हाईकोर्ट अंबेडकर मूर्ति के सामने चल रहा क्रमिक अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं में पवन यादव, नरेंद्र राणा, हेमंत शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

एसएससी मध्य क्षेत्र मुख्यालय पर अनशन पर बैठे छात्र कहीं अल्लापुर में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में न पहुंच जाएं, इस बात को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के लोग परेशान रहे। पीएसी और पुलिस के जवानों के साथ प्रशासन के लोग दिनभर छात्रों को घेरे खड़े रहे। चार बजे सभा शांतिपूर्वक पूरी हो जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें