फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश, कल से धूप निकलने के आसार 

Sun, 27 Jun 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को 2.4 एमएम हुई बारिश
  • दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा नीचे
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से शहर के आसमान पर छाए बादल रविवार को भी अपना जमावड़ा बनाए रहेंगे। इससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, सोमवार से मौसम करवट ले सकता है। दिन में कड़ी धूप खिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन भर बादलों के छाए रहने से जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया वहीं 2.4 एमएम बारिश भी हुई। 
विज्ञापन


लोगों को आशा थी कि शनिवार को धूप खिल सकती है लेकिन उम्मीदलों पर पानी फिर गया। बादलों ने सुबह से ही अपना डेरा डाले रखा। इस वजह से सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो सके। दिन में कई बार मौसम खुला लेकिन बादलों ने बहुत देर तक ऐसा रहने नहीं दिया। दोपहर तीन बजे के बाद हल्की बूंदा-बांदी शुरू हुई तो देर तक चलती रही। हालंाकि, शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे नमी 92 फीसदी रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बादलों के बने रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम का यह मिजाज रविवार को भी बरकरार रहेगा। इससे बारिश की भी संभावना भी बनी हुई है। हालांकि, सोमवार से इसमें बदलाव आ सकता है। हवाओं का रूख बदलने से दिन में तेज धूप निकलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार वाली स्थिति आने वाले कई दिनों तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें