पिछले 72 घंटे से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम की तल्खी दूर हो गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आंशिक रूप से बूंदाबादी और तेज हवा चलने के आसार हैं।
पिछले 72 घंटे से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम की तल्खी दूर हो गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आंशिक रूप से बूंदाबादी और तेज हवा चलने के आसार हैं। शनिवार को रात 10 बजे के बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी भी हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जहां 19.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यानी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान कम होने से मौसम में नमी बढ़ गयी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस था शनिवार को 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी दो दिन में 4.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज गई। छह मार्च को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो इस माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।