फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन तरसा कर बरसे बादल

Sat, 02 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मानसून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कई दिनों से लगातार धूप और उमस से जूझ रहे शहरियों को शुक्रवार की रात आखिरकार राहत मिल गई। दिन में निकली तेज धूप के बाद शाम ढलने के साथ ही बादलों ने डेरा जमा लिया। धूल भरी तेज हवाएं चलीं फिर तीन घंटे तरसाने के बाद रात आठ बजे के बाद बादल बरसने लगे। इससे मौसम नम हो गया। तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून का दूसरा चरण शहर आ गया है। अब बारिश लगातार होगी। धूल भरी हवा से राहगीरों को दिक्कत हुई। सिविल लाइंस में पीडी पार्क के पास एक पेड़ गिर गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का 31.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। कई दिनों से लगातार धूप होने से अधिकतम नमी गिरकर 70 फीसदी और न्यूनतम 40 पर आ गई। इसके पूर्व 22 और 23 जून को लगातार 60 एमएल बारिश हुई थी। लोगों को लगा था कि बादल फिर एक बार दगा देकर निकल जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहले चरण के बादल यहां ज्यादा नहीं बरसे। अब दूसरे चरण का मानसून आने पर बारिश होगी। तब से दूसरे चरण के मानसून का इंतजार चल रहा था। शुक्रवार की शाम को जैसे ही बादलों ने ढेरा डाला और बूंदाबांदी शुरू हुई लोगों के चेहरे पर खुशी झलक आई। किसानों में हर्ष है। उन्हें अच्छी खेती की संभावना नजर आ रही है। बारिश देर रात तक जारी रही। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी ने कहा कि दूसरे चरण का मानसून आ गया है। अब बारिश लगातार होगी।

दूसरे चरण के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से किशोर और महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कोरांव बरक्षीपुर के रहने वाला ज्ञानू पुत्र राज नारायण (13), बारा तहसील के पडुवा गांव की रहने वाली सरस्वती देवी (50), बारा तहसील की रहने वाली सरस्वती देवी पत्नी (50) का नाम शामिल है। इसके अलावा कौड़िहार के मोइनुद्दीनपुर के रहने वाले फूलचंद्र मौर्य के बाए पैर इसकी चपेट में आकर झुलस गया जबकि फकीरबक्स का पुरा के रहने वाले मुन्ना लाल हरिजन की पत्नी इसकी चपेट में आकर घायल हो गई है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें