फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर कट खोलवाने के लिए बंद किया बाजार

विज्ञापन
Closed market to open divider cut - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
डिवाइडर कट खोलने के लिए बंद किया बाजार
विज्ञापन

सुलेमसराय में सड़क पर उतरे व्यापारी, किया प्रदर्शन
प्रयागराज। धूमनगंज के सुलेमसराय में डिवाइडर कट खोलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। दुकानों को बंद कर वह सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेता, विरोध जारी रहेगा।
कुंभ की तरह ही इस बार माघ मेले के दौरान भी यातायात पुलिस की ओर से जीटी रोड पर सुगम यातायात के लिए कुछ व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी के तहत चौफटका से लेकर चतुर्थ वाहिनी पीएसी बटालियन के गेट तक डिवाइडडर के बीच बचने सारे कट बंद कर दिए गए हैं। अफसरों का मानना है कि कट्स की वजह से अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। लेकिन इस व्यवस्था से चौफटका से लेकर सुलेमसराय तक के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नेहरू पार्क, ताड़बाग, जयंतीपुर समेत तमाम मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सड़क के पार जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीच में कट न होने से उन्हें चौफटका या फिर पीएसी बटालियन गेट तक जाकर वापस आना पड़ रहा है। जिससे उनका काफी वक्त तो बर्बाद हो ही रहा है, पेट्रोल-डीजल की भी खपत बढ़ गई है। उधर बाजार में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को सुलेमसराय बाजार बंद कर दिया। उनका कहना था कि कई बार समस्या बताने के बावजूद अफसर इसके निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिससे उनके पास अपनी समस्या बताने का बस यही तरीका रह गया है। दुकानें बंद कर बाजार के व्यापारी सड़कों पर उतर आए और विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के साथ सुलेमसराय व्यापार मंडल के अलावा प्रीतमनगर, मुंडेरा व राजरूपपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिसमें पार्षद अखिलेश सिंह, धनंजय समेत सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को मांग पत्र भी प्रेषित किया है।
विज्ञापन

महिलाएं, बुजुर्गों के साथ ही बच्चों का भी सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। सड़क पार करने के लिए कई किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है।
अतुल केसरवानी, अध्यक्ष सुलेमसराय व्यापार मंडल
डिवाइडर बंद होने से व्यापार मंदा हो गया है। जल्द इस संबंध मेें कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।
नरेंद्र खेड़ा, व्यापारी
किसी को नेहरू पार्क रोड पर जाना हो तो भयंकर जाम में फंसकर पहले वह पीएसी गेट तक जाए और फिर वहां से वापस मुड़कर आए। कुछ जगहोें पर डिवाइडर कट खोले जाने चाहिए।
प्रदीप तिवारी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें