फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर, जुटाई जा रही जानकारी

Sat, 02 May 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी से पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है। जिसके बाद पुलिसकर्मी घूम घूम कर बाहर से आने वालों की सूचना जुटा रहे हैं। शहर के साथ ही देहात के सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को आईजी केपी सिंह की ओर से निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना जुटाएं और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें। इस कवायद का मकसद यही है कि बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य की जांच हो और किसी तरह का संक्रमण होने की दशा में इससे अन्य लोग प्रभावित ना हों।  
विज्ञापन


जिले में सबसे पहले इंडोनेशिया से आए एक जमाती का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि, आइसोलेट किए जाने के कुछ दिन बाद उसके दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। हालात फिर तब संजीदा हुए जब शंकरगढ़ में मुंबई से आए दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसी दौरान शिवकुटी का एक युवक भी कोरोना से संक्रमित पाया गया। अभी इन तीनों युवकों का इलाज पूरा हुआ भी नहीं था कि एक दिन पहले नैनी स्थित क्वॉरेंटीन सेंटर में रखे गए मुंबई से आए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की चिंता फिर बढ़ने लगी। 

उधर, शुक्रवार को एक साथ चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अफसरों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। दरअसल, शहर में अब तक मिले 8 कोरोना संक्रमितों में से छह बाहर से आए। यही वजह है कि गैर जनपदों से आने वाले हर शख्स की कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके लिए शहर के साथ ही गंगापार-यमुनापार के भी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र पर नजर रखें और बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें। जिससे उन्हें समय रहते क्वारन्टीन कराया जा सके। साथ ही उस क्षेत्र के अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें