सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने क्लाइव रोड का नामकरण अतुल माहेश्वरी के नाम पर किए जाने को सार्थक और सराहनीय पहल बताया। नगर निगम सदन में वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित के प्रस्ताव का वरिष्ठ पार्षद मुकुंद तिवारी और आनंद घिल्डियाल ने समर्थन किया था।
अनावरण समारोह में मौजूद प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा, कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लालू मित्तल सहित बड़ी संख्या में मौजूद कारोबारियों,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों आदि ने भी निगम की इस पहल को सराहा। कवि डॉ.श्लेष गौतम ने कार्यक्रम का संचालन किया।