फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसरा में क्लीनिक, पैथालॉजी केंद्र सील, चार अस्पतालों को नोटिस

विज्ञापन
Clinics in Jasra, Pathology Center sealed, notice to four hospitals
विज्ञापन
प्रयागराज। अनियमितता की शिकायत पर सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को जसरा बस स्टैंड के पास स्थित दीपिका क्लीनिक और पैथालॉजी केंद्र सील कर दिया। वहीं शंकरगढ़ इलाके में चार अस्पताल, क्लीनिक को मानक के विपरीत काम करने और मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में जवाब न देने वाले संचालकों के खिलाफ पंजीकरण निरस्तीकरण और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथालाजी केंद्रों में विद्या से इतर बिना विशेषज्ञों के इलाज और सर्जरी की जा रही है। इस शिकायत पर बुधवार को सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने टीम गठित कर जांच कराई तो कई अस्पतालों, क्लीनिकों में कई खामियां मिलीं। पांच संचालकों को नोटिस जारी कर एक क्लीनिक सील किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय के मुताबिक एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल, डॉ, अशोक कुमार, डॉ. महानंद के साथ जसरा में बस स्टैंड के पास स्थित दीपिका क्लीनिक और पैथालॉजी केंद्र की जांच की गई। यहां विद्या से इतर इलाज, बिना विशेषज्ञों के सर्जरी समेत अन्य खामियां सामने आईं। पूछताछ में संतोषजनक उत्तर और चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं रही। इस पर दीपिक क्लीनिक और पैथालॉजी केंद्र सील कर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शंकरगढ़ स्थित कृष्णा मेमोरियल सेवा सदन, प्रज्ञा हास्पिटल, सुधा संजीवनी क्लीनिक नौडियाउपुर, मधु नर्सिंग होम मड़ियार का निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों में भी खामियां मिली। सभी को चेतावनी देकर नोटिस दिया गया।
सीएमओ ने पंजीकरण में कूटरचित प्रपत्र देने और विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के मद्देनजर हंडिया स्थित आयुषी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन पर रोक लगा दी है। सीएमओ के मुताबिक संचालक अंशुमान सिंह ने डॉ. प्रवीन कपूर की ओर से शपथ पत्र दिलाकर केंद्र संचालन का पंजीकरण कराया था। मौके पर टीम की जांच में डॉ. कपूर की उपस्थिति नहीं मिली। प्रपत्रों में भी काटपीट से संदेह बढ़ा। जनहित में अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन पर प्रतिबंध लगाकर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें