फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को नहीं मिल रहे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के जोनल अफसरों की लापरवाही स्वच्छता सेवकों (सफाई कर्मियों) पर भारी पड़ रही है। इन कर्मचारियों को कार्य के दौरान मास्क और दस्ताने नहीं दिए जा रहे हैं। कोई रुमाल तो कोई गमछा बांधकर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। इस स्थिति में काम करने से सफाईकर्मियों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शहर की सफाई में जुटे सफाई कर्मियों को पहले मास्क दिए गए, लेकिन दोबारा मास्क देने में कोताही बरती जा रही है। जानकारी के मुताबिक नैनी, राजरूपपुर, बेली, दारागंज समेत कई इलाकों में सफाई कर्मचारी बिना मास्क और दस्तानों के काम करते मिले। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी मंगलवार को इस पर टोकाटाकी कर कुछ कर्मचारियों को मास्क उपलब्ध कराए। सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप का कहना है कि इस संबंध में नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि सफाई कर्मचारियों को मास्क और दस्तानें दिए जाएं। कहीं-कहीं से शिकायतें हैं, इस बारे में संबंधित जोनल अफसरों को अवगत करा दिया गया है। नगर आयुक्त रवि रंजन ने एक बार फिर मातहतों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के हर संभव उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें