फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिंचाई खंड कार्यालय में शुरू हुई साफ-सफाई

Fri, 06 Nov 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सिंचाई खंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी की सफाई करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिंचाई खंड कार्यालय की बदहाली की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की पहल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई कराई गई। शौचालय और आसपास फैली गंदगी हटवाई गई। वहीं, टूटी खिड़कियों की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

कार्यालय में फैली अव्यवस्थाओं पर बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने ''''खेतों तक पानी पहुंचाने वाले दफ्तर में अव्यवस्थाओं की बाढ़'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की खाली कुर्सियां, गंदे शौचालय, टूटी खिड़कियां, जर्जर छत और परिसर में फैली गंदगी की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए। परिसर में उगी घास कटवाई गई और जगह-जगह जमा कूड़ा हटवाया गया। शौचालय की विशेष रूप से सफाई कराई गई। साथ ही क्षतिग्रस्त खिड़कियों को ठीक कराने का काम शुरू हुआ। विभाग की इस पहल से कार्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। हालांकि, जर्जर छत समेत अन्य समस्याओं का समाधान होना अभी बाकी है।

सिंचाई खंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी की सफाई करते कर्मी। संवाद

सिंचाई खंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी की सफाई करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें