फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डिब्बे सहित मिठाई तौलने पर चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों को निर्धारित वजन से कम मिठाई देने के मामले में विधिक बाट- माप विज्ञान विभाग ने चार मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में एक किलो मिठाई की तौल में 58 से 154 ग्राम तक कमी मिली। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर चालान की कार्रवाई करते हुए दावा किया है कि अभियान भैया दूज तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ निरीक्षक विधिक बाट- माप विज्ञान विजय कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर से दिवाली के मद्देनजर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत न्यू विजय मिष्ठान भंडार कम्हियावां में एक किलो मिठाई में 58 ग्राम, मिश्रा स्वीट हाउस टेंगाई में 69 ग्राम मिठाई कम मिली।
उन्होंने बताया कि मोदनवाल स्वीट हाउस पुरखास में 154 ग्राम और प्रमेश कुमार गुप्ता की स्वीट शॉप पर 130 ग्राम मिठाई कम मिली। जांच में डिब्बे सहित मिठाई तौलने की अनियमितता सामने आई। टीम में वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार, सौरभ और प्रयोगशाला सहायक अजय कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें