फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीएम मोदी आह्वान पर मंदिरों में शुरू हुई साफ सफाई, सांसद और कमिश्नर ने लगाई झाड़ू

Sun, 14 Jan 2024 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगमनगरी में मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू हो गया। सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने मसूरियादीन मंदिर में साफ-सफाई की, जबकि कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया।
विज्ञापन
श्री बड़े हनुमानजी मंदिर परिसर में सफाई करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगमनगरी में मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू हो गया। सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने मसूरियादीन मंदिर में साफ-सफाई की, जबकि कमिश्नर विजय विश्वास पंत और कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया। साथ में बड़ी संख्या में साधु संतों और मंदिर के कर्मचारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन











सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कीडगंज स्थित मसुरिया देवी मंदिर में मंदिर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा साफ-सफाई का कार्य हो रहा है। देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर मंत्रियों और नेताओं द्वारा सफाई की जाएगी।

विज्ञापन

कीडगंज स्थित मसुरियादीन मंदिर में साफ-सफाई करतीं सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला।
सांसद प्रो जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से आह्वान किया था कि स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, आयोध्या धाम। पीएम मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे। प्रो. जोशी ने कहा कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके तहत भाजपा ने हिंदू समुदाय के लोगों से सेवा प्रदान करने और आज (मकर) से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद जायसवाल, मोदी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, अंजू शुक्ला, आभा भारती, नरेंद्र जायसवाल, पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, स्मृति श्रीवास्तव, मीनू पांडेय, प्रमोद पांडेय, दिलीप केसरवानी, संजय केसरवानी, पार्षद मुकेश कसेरा, विवेक मिश्र, श्रीधर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री बड़े हनुमानजी मंदिर परिसर में सफाई करते मेलाधिकारी विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी ने चलाया सफाई अभियान

पीएम मोदी के आह्वान पर भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने पदाधिकारियों संग मकर संक्रांति पर्व से शुरू होकर 21 जनवरी तक अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता एवं भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के लिए भजन कीर्तन करने के लिए रविवार को संगम तट, दशाश्वमेध घाट, प्रभु घाट, अष्टभुजा घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

प्रधान श्री वेणीमाधव मंदिर के प्रधान पुजारी सर्वदा तिवारी ने गंगा तटों की स्वच्छता पूरे भारत में दुसरे स्थान पर आने पर अनामिका चौधरी को बधाई ती। उन्होंने कहा कि लगातार आप लोगों द्वारा नदियों के तटों पर स्वच्छता और साफ-सफाई करने से ही प्रयागराज नगर निगम को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

आचार्य कौशल किशोर मिश्र, भगवान श्री वेणीमाधव मंदिर के पुजारी सर्वदा तिवारी,मृणाली मिश्रा, नीलम शुक्ला, शिल्पी निषाद, मुन्नी पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, अजय द्विवेदी, आरपी दुबे, निखिल श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, अन्नू निषाद, कैलाश दत्ता, सचिन मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, राहुल मिश्रा, अरूण निषाद,रवि निषाद, मेज़र सुनील निषाद आदि ने गंगा तटों पर फैले पुराने माला-फूल, तस्वीरों, पालीथीन कचरे को इकट्ठा कर उसे नगर निगम प्रयागराज द्वारा निस्तारित किया गया। 

इसके बाद अनामिका चौधरी ने घाटों पर स्नान करने वाले, तीर्थयात्रियों, नाविकों,नाई समाज को अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया और 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पर मंदिरों में भजन कीर्तन तथा सायं काल दीपावली मनाने के लिए संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें