फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के गुर्गों समेत 185 की हिस्ट्रीशीट खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई करते हुए 185 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली। इनमें से दो दर्जन के करीब अतीक गुट से जुड़े हुए है। इसके अलावा 242 अपराधियों के खिलाफ गुंडा की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि लॉक डाउन के पहले से ही पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी। लाक डाउन के दौरान ऑफिस स्टाफ से प्रत्येक थाना क्षेत्रों में ऐसे बदमाशों की सूची तैयार करने को कहा गया जो लगातार अपराध कर रहे हैं और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी हिस्ट्रीशीट नहीं खुली है। अधिकांश बदमाशों की हिस्ट्री शीट लॉक डाउन के दौरान ही खोली गई। इनमें अतीक गुट के भी तमाम अपराधी शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से हबीब आलम, अदनान ,जुल्फिकार ,अकरम ,रिजवान, फिरोज, नियाज़, मुमताज आमिर उर्फ भुट्टो आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें