फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : यौन उत्पीड़न मामले में स्टेशन अधीक्षक को क्लीन चिट, महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 02 Nov 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात एक महिला रेलकर्मी ने गत 28 जुलाई को जीआरपी थाने में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीके गौतम को एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में विशाखा समिति की रिपोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। कमेटी ने महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोप को खारिज करने के साथ उस पर गलत आरोप लगाने, एक्ट का दुरुपयोग करने के मामले में कार्रवाई की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन



अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात एक महिला रेलकर्मी ने गत 28 जुलाई को जीआरपी थाने में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। साथ ही रेलवे ओर सिविल अफसरों की पांच सदस्यीय टीम एवं यौन उत्पीड़न निरोधक समिति ने जांच शुरू की। 25 अगस्त को ही दोनों कर्मचारी डीआरएम ऑफिस प्रयागराज में तलब हुए। तब उनके समेत 12 अन्य सहयोगी रेलकर्मियों से पूछताछ हुई। जांच रिपोर्ट में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ षडयंत्र रचने, पीड़िता द्वारा बार-बार बयान बदलने की बात कही गई है। 


इस प्रकरण में एक अन्य रेलकर्मी का भी नाम सामने आया। आरोप है कि महिला ने संबंधित रेलकर्मी के साथ मिलकर स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ षडयंत्र रचा। इस मामले में एनसीआर के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय का कहना है कि विशाखा समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्टेशन अधीक्षक पर लगे आरोप खारिज कर दिए हैं। कमेटी ने यह भी पाया कि महिला ने यौन उत्पीड़न कानून का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। समिति ने इस आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। समिति ने स्टेशन अधीक्षक और महिला रेलकर्मी, दोनों का ही अलीगढ़ से कहीं अन्य तबादला करने की भी सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें