फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1052 अभ्यर्थी देंगे क्लैट परीक्षा

Sat, 09 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 16 विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए ‘कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2015 (क्लैट)’ रविवार को आयोजित होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर में जहां 42 शहरों में सेंटर बनाए गए हैं वहीं इलाहाबाद में भी इसकी परीक्षा कराई जाएगी। शहर में यह परीक्षा पहली बार होगी। इसके लिए शहर के चार निजी तकनीकी संस्थानों को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी लेकिन अभ्यर्थियों को ढाई बजे अपने सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन



शहर में क्लैट के लिए नैनी स्थित युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनालॉजी, युनाइटेड कॉलेज ऑफ एडवांस रिसर्च, बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, शंभुनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। चारों सेंटर पर कुल 1052 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के इलाहाबाद के बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार यादव ने बताया कि रविवार को प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के दस दिन बाद इसका परिणाम मेरिट के आधार पर घोषित कर दिया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा नेशनल लॉ विवि बंगलूरू, हैदराबाद, भोपाल, कोलकाता, जोधपुर, रायपुर, गांधीनगर, लखनऊ, पटियाला, पटना, कोची, रांची, गुवाहटी, विशाखापत्तनम, तिरुचिरापल्ली, कटक के लिए होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें