आरोपी शिक्षक का शांतिभंग में चालान
उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह शिक्षक के पूछने पर एक मंत्र नहीं बता पाया। इतना ही नहीं शिक्षक ने उसे गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की तो वह मामले को रफा दफा करने में लग गए। जिसके बाद उन्होंने शिवकुटी थाने पहुंचकर तहरीर दी।
शिवकुटी पुलिस ने मारपीट, धमकी व गालीगलौज के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेे लिया। पूछताछ के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। प्रभारी एसओ ने बताया कि जमानती धाराओं में केस होने के चलते आरोपी को नोटिस तामीला कराया गया और फिर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।