फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महेवा यमुना घाट पर नहाने गया कक्षा आठ का छात्र डूबा

Sun, 14 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत महेवा यमुना घाट पर शनिवार को स्नान करने गए कक्षा आठ के छात्र गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने उसे पानी से बाहर निकाला तो परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




नैनी पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी श्याम सुंदर चौरसिया बीते कई सालों से नैनी थाना क्षेत्र के महेवा में किराये के मकान में रहते हैं। वह महेवा खान चौराहे के पास बाटी चोखा का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा बिट्टू चौरसिया कक्षा आठवीं का छात्र है। वह शनिवार की सुबह स्नान करने के लिए महेवा घाट पर गया था। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा, तो घर वाले घाट पर जाकर पूछताछ शुरू की।
लोगों ने बताया वह नहाने के लिए अंदर गया था, लेकिन बाहर नहीं निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। काफी देर बाद उसका शव बरामद किया गया। किशोर किसके साथ नहाने गया था, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें