फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: कक्षा सात की छात्रा ने रसोईघर में फांसी लगाकर दी जान

Fri, 03 Jun 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार सुबह किसी बात से नाराज होकर उसने रसोईघर में दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा सात की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। फतेहपुर निवासी पुष्पराज अग्निहोत्री आरएएफ 101 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वह शिविर के बाहर स्थित मकान में परिवार सहित रहते हैं। उनकी बेटी साक्षी (13) शांतिपुरम के एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थी। बुधवार सुबह किसी बात से नाराज होकर उसने रसोईघर में दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



बहन से झगड़े के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

सरायअकिल कोतवाली के लाला का पुरवा गांव में बुधवार की शाम एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


लाला का पुरवा निवासी मुन्ना सरोज ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार को उसकी 18 वर्षीय बेटी शिम्पी घर पर अकेले थी। शाम सात बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जानकारी मिलने के बाद भट्ठे से घर पहुंचे मुन्ना ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर लोग घर के अंदर गए।
विज्ञापन



भीतर कमरे में फांसी से लटकती शिम्पी की शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंचे कनैली चौकी इंचार्ज मिश्रीलाल चौधरी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मामूली बात को लेकर दिन में शिम्पी का उसकी छोटी बहन से झगड़ा हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। बेटी की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें