जार्जटाउन थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जौनपुर के गांव सिकरारा मोमिनपुर कला निवासी आरोपी विकास कुमार यादव (30) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जौनपुर के गांव सिकरारा मोमिनपुर कला निवासी आरोपी विकास कुमार यादव (30) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। मूलरूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा जार्जटाउन थाना क्षेत्र में अपने चाचा-चाची के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को उसके चाचा-चाची कहीं गए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि छात्रा को घर में अकेला देखकर आरोपी विकास उसके कमरे में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी छिप गया और मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पीड़िता के घर वालों को दी। मामला जार्जटाउन थाने पहुंचा तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को केपी ग्राउंड स्थित अस्थायी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि वह यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं, जार्ज टाउन थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।