फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विषैले जंतु के डसने से 11वीं की छात्रा की मौत

Tue, 18 Aug 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बरौत में छात्रा की मौत के बाद घर के बाहर जुटी भीड़ और विलखते परिजन।
विज्ञापन
हंडिया के भूई गांव में रविवार की देर रात भोजन करने के बाद बिस्तर पर सो रही छात्रा को किसी विषैले जंतु ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भूई गांव निवासी घनश्याम बिंद की 16 वर्षीय पुत्री अंजली रविवार रात अपने बिस्तर पर सो रही थी। देर रात अचानक उसे किसी विषैले जंतु के काटने का एहसास हुआ। अंजली ने इसकी जानकारी तत्काल अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अंजली पढ़ाई में मेहनती और स्वभाव से बेहद सरल थी। वह किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें