फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बांध का फाटक न खोलने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 18 Aug 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालापुर के घूरी बांध में भरा पानी से डूबी फसल
विज्ञापन
क्षेत्र के घूरी और बेलामुंडी गांव में करीब एक किलोमीटर बांध बनाया गया है। यह बांध दर्जनों गांवों के खेतों की सिंचाई में सहायक है। बरसात में अधिक पानी होने पर इसका फाटक खोला जाता है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। इससे लगभग 300 बीघे से अधिक क्षेत्र में पानी भर गया। ग्रामीणों ने बांध का पानी खोलने के लिए कर्मचारियों को सूचित किया। देर रात तक बांध नहीं खोला जा सका। इससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीण राधे श्याम मिश्र, प्रशांत सिंह परिहार, राजेंद्र पांडेय, अनूप मिश्र, आलोक पांडेय, मनमोहन पांडेय और लक्ष्मी कांत शुक्ल ने फाटक खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें