खीरी थाना क्षेत्र के चपरो गांव में भारी फोर्स तैनातलेड़ियारी। खीरी थाना क्षेत्र के चपरो गांव में बुधवार को जमीन के विवाद से संबंधित नोटिस तामील कराने गई पुलिस और महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खीरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसान परिवार के कुछ महिलाओं व घर के लोगों को थाने उठा लाई। पुलिस के मुताबिक, मिथिलेश मिश्रा निवासी चपरो व परिवार के भोलानाथ व शंभू से जमीन का विवाद चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि न्यायालय ने उक्त जमीन को कुर्क कर दिया है।
इसी मामले में खीरी थाने के उपनिरीक्षक अंबेश मिश्र महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति रावत तथा दो सिपाही नोटिस तामील कराने के लिए शंभू के घर पहुंचे। वहां पर मौजूद महिलाओं से पुलिस ने पूछा तो कहासुनी होने लगी और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला उप निरीक्षक एक महिला को मारने लगीं तब तक घर की अन्य महिलाएं बीच-बचाव करने लगीं। महिलाओं का आरोप है एसआई व सिपाहियों ने भी महिलाओं को मारापीटा। ऐसे में भारी फोर्स बुलाकर घर के कई लोगों को पुलिस जबरन थाने ले गई। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।