फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मैलहन बाजार में रंजिश पर भड़का बवाल, पथराव

Mon, 17 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के मैलहन बाजार में पथराव व तोड़फोड़ के बाद सड़क पर विखरे ईंट पत्थर और चक्काजाम करते ग्रा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मैलहन बाजार में रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि 15-20 लोग लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार लेकर बाजार पहुंचे और मारपीट के साथ दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। अचानक हुए बवाल से बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे। मारपीट और पथराव में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मैलहन बाजार निवासी सुभाष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के लोग बाजार पहुंचे। इस दौरान वे मारपीट करने लगे। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में ओम का हाथ टूट गया, जबकि प्रकाश सोनी समेत कई अन्य लोगों को चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। कुछ ही देर में बाजार में ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव के कारण दुकानदारों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग मारपीट और पथराव करते नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 अगस्त की शाम भी विपक्षी पक्ष के कुछ लोग बाजार पहुंचे थे और मारपीट की थी। इस दौरान बाजार में लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो फुटेज समेत उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।- कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर।

फूलपुर के मैलहन बाजार में पथराव व तोड़फोड़ के बाद सड़क पर विखरे ईंट पत्थर और चक्काजाम करते ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें