पिछले दो दिनों से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव समेत अन्य पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी दौरान बार के 22 सदस्यों ने गंभीर आरोप लगते हुए अध्यक्ष अनिल तिवारी को एक माह के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया। वहीं, अध्यक्ष ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी। कहा कि बिना आधिकारिक बुलावे के बार के कुछ पदाधिकारी दिल्ली गए थे। यात्रा और हाईकोर्ट कैंटीन के नाश्ते के बिल का भुगतान रोक दिया गया, जिससे सभी नाराज हैं।
कोई कार्रवाई नहीं, दोनों ओर से हमले की निंदा
हाईकोर्ट में दिनभर की हलचल और हंगामे के बाद देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से किसी कानूनी कार्यवाही की सूचना नहीं मिली है। जबकि, अध्यक्ष अनिल तिवारी और सचिव विक्रांत पांडेय ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए कथित हमले की निंदा की।