इलाहाबाद। सिविल लाइंस में होटलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां बड़े होटलों के साथ करीब 20 छोटे होटल हैं। कुछ को छोड़कर ज्यादातर होटलों को बाहर चारों तरफ से शीशे लगाकर पैक कर दिया गया है।
लोहिया मार्ग, एमजी मार्ग, क्लाइव रोड पर स्थित छोटे होटल भी इसी तरह हैं। स्ट्रैची रोड और सरदार पटेल मार्ग पर दो बड़े होटलों को छोड़कर शेष में बालकनी नहीं है। एक होटल में पहले बालकनी थी लेकिन बाद में उसे भी बाहर से शीशे लगाकर बंदकर दिया गया। ऐसा होना होटल में आग लगने के दौरान बेहद खतरनाक माना जाता है लेकिन इनके मालिक होटलों को आगे से आकर्षक दिखाने के लिए सुरक्षा मानक ों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।