Civic emenities at Dhoomanganj
- फोटो : CITY DESK
15 दिन में दूसरी बार जला ट्रांसफारमर, ट्रांसपोर्ट नगर, महेंद्र नगर,गयासुद्दीनपुर, गंगा विहार की बत्ती गुल
प्रयागराज। धूमनगंज में पखवारे भर के भीतर दूसरी बार ट्रांसफारमर जलने की वजह से 36 घंटे से बिजली-पानी का संकट बना है। इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर, महेंद्र नगर,गयासुद्दीनपुर, गंगा विहार में रविवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी व उमस से बेहाल लोग उपकेंद्र का चक्कर काटते रहे, लेकिन ट्रांसफारमर कब तक बदलेगा, इसका बिजली कर्मियों के पास कोई जवाब नहीं था। देर शाम एक्सईएन जयदीप सिंह ने बताया कि ट्रांसफारमर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गति चौराहे के पास लगा 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफारमर पखवारे भर के भीतर दूसरी बार जल जल गया। इससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी पहले दिन ट्रांसफारमर न होने की बात कह टाल मटोल करते रहे। एसडीओ -जेई का कहना था कि स्टोर से ट्रांसफारमर मंगाया जा रहा है। इसके बाद जेई का फोन स्विच्ड ऑफ हो गया। बिजली विभाग के अन्य कर्मियों के भी फोन बंद हो गए। इससे लोग परेशान रहे। भीषण उमस में बिन बिजली लोगों ने जैसे -तैसे रात काटी। रविवार की सुबह से ही लोग उपकेंद्र के चक्कर लगाने लगे। वहां मौजूद कर्मियों का कहना था कि स्टोर में ट्रांसफारमर उपलब्ध न होने की वजह से दिक्कत आ रही है। बिजली न होने की वजह से पानी का भी आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों की आम दिनचर्या पर असर पड़ गया है। देर शाम एक्सईएन ने बताया कि ट्रांसफारमर मिल गया है। देर रात तक प्रभावित इलाकों में आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।