उद्घाटन न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, कॉलेज के चेयरमैन देवेंद्र सिंह चंदेल, प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, केपी ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आरएस बेदी और केपी ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष कुमार नारायण ने किया। इस दौरान विनय प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर, राजेश केसरवानी, निवेश मित्तल ने गायक हिमेश रेशमिया को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अभिलाष केसरवानी, महापौर गणेश केसरवानी भी मौजूद रहे।
हिमेश रेशमिया के कार्यक्रम में मौजूद दर्शक।
- फोटो : अमर उजाला।
हिमेश को देखने कुर्सी पर चढ़ गए दर्शक
हिमेश को देखने के लिए दर्शक कुर्सी पर चढ़ गए। इसके बाद उनके गाने के साथ-साथ गाने लगे। बच्चे, बड़े, महिलाएं सब अपने कैमरे में हिमेश के वीडियो और फोटो को कैद किया। वहीं, लड़कियां रील बनाती नजर आईं। मैदान में मौजूद लोग गीतों पर झूमते रहे।
बड़े हनुमान मंदिर का किया दर्शन
गायक हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ बंधवा स्थित बड़े हनुमान का दर्शन किया। उनके आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया।