फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फाफामऊ पुल समेत सिविल लाइंस में जाम से जूझे शहरी, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा के बाद मेडिकलचौराहे पर लगे भीषण जाम में फसीएंबुलेंस। अमर उजाला।
विज्ञापन
। पिछले तीन दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। शनिवार को फाफामऊ पुल पर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इसके अलावा सिविल लाइंस, मेडिकल कॉलेज चौराहे पर भी वाहन रेंगते रहे। सामान्य दिनों में महज 10 से 15 मिनट में पूरा होने वाला सफर एक से दो घंटे में तय हो सका।
विज्ञापन

यूपी टीईटी के तीसरे दिन परीक्षा खत्म होते ही मेडिकल चौराहा समेत सिविल लाइंस में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते सड़क पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों के अलावा एंबुलेंस भी फंसी रही।
उधर, फाफामऊ पुल पर दोपहर की भीषण गर्मी में राहगीर और वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। सबसे अधिक असर शांतिपुरम चौराहा, तेलियरगंज एमएनएनआईटी के आसपास के मुख्य मार्गों पर देखने को मिला। इन इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

दफ्तर और अन्य जरूरी कामों से निकलने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ा। मलाका निवासी बाइक चालक अभिजीत विश्वकर्मा ने बताया कि आए दिन लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है लेकिन कोई इसका निस्तारण नहीं करता है। जिस वजह से आमजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


सुधार के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी
जाम में फंसे तेलियरगंज निवासी बाइक चालक सुधांकर ने बताया कि जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। रोजाना किसी न किसी समय ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग, लगातार बढ़ता वाहनों का दबाव, चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण की कमी और अतिक्रमण जैसी समस्याएं स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। यदि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

इन मार्गों पर भी रहा जाम का असर
हीवेट रोड, स्टेशन रोड, मेयोहाल चौराहा, धोबीघाट, बालसन और बांगड़ चौराहा समेत शहर के कई प्रमुख स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर किसी तरह जाम को खुलवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें