फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ड्यूटी से घर लौट रहे सीआईएसएफ जवान के साथ मारपीट, शिकायत

Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कसारी गांव के सामने बुधवार की सुबह ड्यूटी से घर लौट रहे सीआईएसएफ जवान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। सीआईएसएफ जवान ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमित कुमार निवासी करीमुद्दीनपुर थाना नवाबगंज मुंबई में सीआईएसएफ में कांस्टेबल हैं। उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बुधवार की सुबह प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद कार से भाई के साथ घर आ रहे थे। बताया कि जैसे वह थाना नवाबगंज के कसारी गांव के सामने पहुंचे।
विज्ञापन

अचानक बाइक सवार सामने आ गया। कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने बाइक चालक को नुकसान की कीमत देकर समझौता कर लिया। आरोप है कि वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने सीआईएसएफ जवान तथा उनके भाई को धक्का देते हुए पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया सीआईएसएफ जवान के द्वारा घटना की तहरीर की गई है। घटना की जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें