विवाह में जा रही एक महिला के गले से अलोपीबाग स्थित अग्रवाल पेट्रोल पम्प के पास बदमाश सोने की चेन छीनकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक में आगे भाग गए। कीडगंज निवासी सुरेश चंद्र वर्मा की पत्नी सावित्री देवी गुरूवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में जा रही थीं।
भुक्तभोगी के मुताबिक वह जैसे ही सोहबतियाबाग स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उसके गले से जंजीर उड़ा दी। जैसे ही उनको समझ आया उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए पेट्रोल पंप की ओर भाग गए।
भुक्भोगी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी आई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद भुक्तभोगी ने दारागंज थाने में पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।