फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तीन हॉस्टलों में छापेमारी, 38 कमरे सील

Sun, 21 Apr 2019 01:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
hostel allahabad university - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में छापेमारी की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी रही। शनिवार को पुलिस फोर्स ने मुस्लिम बोर्डिंग, एएनझा और हॉलैंड हॉल हॉस्टल में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 38 कमरों में अवैध कब्जा मिला, जिस पर सामान बाहर कर उक्त कमरों को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन


पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के बाद हाईकोर्ट ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हॉस्टलों में 17 अप्रैल से ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। तीन दिनों के भीतर 11 हॉस्टलों में सघन तलाशी अभियान चलाया और अवैध कब्जा हटवाकर सैकड़ों कमरे सील किए। इसी क्रम में शनिवार को मुस्लिम बोर्डिंग, एएनझा व हॉलैंड हॉल हॉस्टल में अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे के करीब सीओ एएसपी श्रीश्चंद्र के नेतृत्व में फोर्स सबसे पहले कटरा स्थित एएनझा हॉस्टल पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस कमरा नंबर 115 में पहुंची तो पता चला कि यह मो. इरशाद नाम के शोध छात्र को आवंटित था। हालांकि, वह यहां नहीं मिला और न ही उसका कोई कागज मिला। इसके बाद पुलिस ने इसे सील कर दिया। 

करीब दो घंटे तक कार्रवाई के बाद दोपहर 12 बजे पुलिस फोर्स मुस्लिम बोर्डिंग पहुंची। यहां कुल 12 कमरे ऐसे मिले, जिनमें ताला लगा था। विवि प्रशासन के अफसरों का कहना है कि इन कमरों में लोग अवैध तरीके से रह रहे थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही ताला लगाकर भाग निकले। इसलिए इन कमरों को सील कर दिया गया। मुस्लिम बोर्डिंग में कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। 
विज्ञापन


यहां के बाद फोर्स ने हॉलैंड हॉस्टल में धावा बोला। यहां एक-एक कमरों की सघन तलाशी लेने के साथ ही मौके पर मिले छात्रों के परिचय पत्र भी जांचे गए। यहां तलाशी के दौरान 25 कमरे ऐसे पाए गए, जिनमें आवंटित छात्र की जगह कोई अन्य रहता मिला। इसके बाद पुलिस अफसरों ने सामान बाहर निकलवाने के साथ ही इन कमरों को सील कर दिया गया। शाम पांच बजे कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम लौट गई। उधर, कार्रवाई से दिनभर हॉस्टलरों में हड़कंप मचा रहा। 

हॉस्टलों पर कार्रवाई के क्रम में शनिवार को तीन और हॉस्टलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 38 कमरे सील किए गए। हालांकि तीनों हॉस्टलों से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें