फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएसएल-2019 में 9760 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2019 के लिए संभावित पदों की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से इन दिनों सीएचएसएल-2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी तय की गई है। आवेदन के साथ ही पदों की घोषणा हो जाने से परीक्षार्थियों को अपने विकल्प भरने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

सीएचएसएल के जरिए एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभागों में एलडीसी, जेएसए, पीए, एसए और डीईओ के कुल 9760 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी की ओर से जारी विवरण के अनुसार एलडीसी (लोवर डिवीजन क्लर्क) एवं जेएसए (जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट) में कुल 1269 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों में अनारक्षित में 691, एससी में 141, एसटी में 68, ओबीसी में 351, ईडब्ल्यूएस में 108 पदों पर भर्ती होगी। पोस्टल असिस्टेंट (पीए), सार्टिंग असिस्टेंट (एसए) के 3598 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित के 1739, एससी के 487, एसटी के 314, ओबीसी के 685, इडब्ल्यूएस के 400 पदों पर भर्ती होगी। डाटा इंट्री आपरेटर (डीईओ) के कुल 4893 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित के 2354, एससी के 630, एसटी के 386, ओबीसी के 1014 एवं ईडब्ल्यूएस के 509 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें