फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में उड़ी बिजली, पर बारिश से राहत

Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आंधी से पेड़ ग‌िरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पहले आंधी धूल भरी और फिर बारिश के बाद मंगलवार शाम मौसम खुशगवार हो गया लेकिन आंधी में उड़ी बिजली ने शहरियों को परेशान कर दिया। रमजान के पहले दिन पुराने शहर में देर रात तक बिजली का संकट बना रहा। बिजली न होने के कारण पानी की किल्लत भी रही। हालांकि मौसम विज्ञानी आंधी-पानी को अच्छे मॉनसून का संकेत मान रहे हैं। उनका दावा है कि आठ-दस दिन में मॉनसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिन का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतमा पारा 30.7 डिग्री रहा। दिन में जबर्दस्त गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम को भी गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल रखा लेकिन छह बजे के आसपास आई तेज आंधी और उसके बाद हुई हल्की बारिश से मौसम बदल गया और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि आंधी आते ही शहर भर में बिजली गुल हो गई। शाम को बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। घंटे भर बाद सप्लाई बहाल की गई लेकिन शहर के बड़े हिस्से की सप्लाई लोकल फॉल्ट के कारण ठप रही। तार टूटने, जम्फर उड़ने और कई दूसरे कारणों से करेली, अटाला समेत पुराने शहर के कई इलाकों में देर रात तक समस्या बनी रही। शहर उत्तरी में भी जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन जैसे इलाकों में देर रात तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। 

करेली की रिजवान कॉलोनी में सोमवार रात और ग्रीन पार्क में रविवार रात फुंके चार-चार सौ केवीए की क्षमता वाले दो ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम बदल दिए गए लेकिन देर रात तक प्रभावित इलाकों में सप्लाई शुरू नहीं हुई। वहीं, नई पानी टंकी करेली में सोमवार को फुंका 630 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को भी नहीं बदला जा सके, जिसकी वजह से क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में अंधेरे में तराबी पढ़ी गई। बिजली की बदहाली से रोजेदारों में काफी नाराजगी है। फिलहाल मौसम के करवट लेने के बाद मौसम विज्ञानी आठ-दस दिनों में अच्छे मॉनसून की संभावना जता रहे है। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी का कहना है कि केरल में एक-दो दिन में मॉनसून आ जाएगा, सो शहरियों को हफ्ते-दस दिन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आंधी के कारण लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में छह साल की एक बालिक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छह साल की कविता घर की छत पर खेल रही थी। तभी तेज आंधी आई और वह छत से नीचे जा गिरी। घर वाले उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां हालत गंभी होने पर उसे एसआरएन अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें