फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता

Sat, 08 Aug 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में शुक्रवार को भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल रैली निकाली गई। महानगर इकाई की ओर से शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी से साइकिल रैलियां सुभाष चौराहा पहुंची। नैनी से रवींद्र यादव, करेली से सैफ फरीदी एवं अब्दुल सलमान, धूमनगंज से राहुल सिंह के नेतृत्व में रैली निकली।
विज्ञापन


सुभाष चौराहा पर हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तनमन से जुटने की अपील की। इसमें मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी थे। संचालन महासचिव योगेश यादव ने किया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, समाजवादी महिला सभा, शिक्षक सभा, अल्पसंख्यक सभा सहित सभी इकाइयों की ओर से रैली सुभाष चौराहा पहुंची।

उधर, प्रतापपुर में जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव एवं विधायक विजमा यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें रैली प्रभारी लाखन सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सपा अपने कार्यों के बल पर चुनाव लड़ेगी। रैली में वजीर खां, नाटे चौधरी, वकार अहमद, राकेश  सिंह, सुंधाकर यादव आदि शामिल थे। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सदस्य मुशीर अहमद के नेतृत्व में रैली धूमनगंज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल लाइंस पहुंची। इसमें ननकऊ यादव, राहुल सिंह, रेहान खान, विजय यादव, तौकीर, उमैर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें