फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए भेजी चिट्ठी, आजादी के पहले लंदन के लिए थी सीधी फ्लाइट

Fri, 01 Jan 2021 02:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
International Airport - फोटो : demo
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है। यहां एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की मांग की गई है। पत्र में देश आजाद होने के पूर्व प्रयागराज से लंदन के लिए चल रही फ्लाइट का भी हवाला दिया गया है। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने भी इस मांग को जायज बताते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के संबंध में जरूरी सुविधाओं के साथ फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। 

विज्ञापन


देश के चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट में शामिल था प्रयागराज
प्रयागराज एयरपोर्ट (तब इलाहाबाद) का निर्माण 1919 में शुरू हुआ था जो 1924 में कंपलीट हुआ। तब इसे बम्हरौली एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था। खास बात यह कि बम्हरौली एयरपोर्ट उस समय के देश के चार इंटरनेशल एयरपोर्ट में एक था। यहां से 1932 से 1940 तक  लंदन के लिए सीधी उड़ान जाती थी। इस उड़ान को स्पीड बर्ड एयर लाइन संचालित करती थी। इसके पूर्व डोमेस्टिक कामर्शियल एविएशन की शुरूआत भी 1911 में प्रयागराज से ही हुई थी। उस दौरान 18 फरवरी 1911 को हेनरी पीक्यूट ने हम्बर बाईप्लेन उड़ाया था। उन्होंने पोलो ग्राउंड से उड़ान भरी थी। यह विमान इलाहाबाद से डाक  लेकर छह मील दूर नैनी तक गया था।

कराची से कोलकाता सर्विस का भी था यहां ठहराव
जुलाई 1933 में इंपीरियल एयरवेज ने कराची से कोलकाता के लिए मेल सर्विस शुरू की जो कराची-जोधपुर-दिल्ली-कानपुर-प्रयागराज होकर कोलकाता तक चलती थी। यह उड़ान सेवा 1940 तक चली। इन सभी पुरानी गतिविधियों के आधार पर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विभाग के वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजा गया हैं। इसमें कहा गया है कि प्रयागराज के लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ान की मांग की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्गों सेवा शुरू करने के साथ हज टर्मिनल की भी मांग की है।

वर्तमान में छह शहरों के लिए हैं सीधी उड़ान

विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट से वर्तमान में मुंबई, कोलकाता, पुणे, रायपुर, गोरखपुर की एक-एक एवं दिल्ली की दो नियमित उड़ान है। प्रयागराज एयरपोर्ट के बारे में एक तथ्य यह भी है कि 1941 से  2003 तक यहां से नियमित कामर्शियल फ्लाइट नहीं चली। 2003 में एयर सहारा ने दिल्ली व कोलकाता के लिए कनेक्टिीविटी सेवा शुरू की जो 2005 में बंद हो गई। 2013 में एलायंस एयर ने दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट शुरू की लेकिन कुछ माह में ही बंद हो गई। लेकिन एलायंस एयर अब सिर्फ दिल्ली के लिए ही फ्लाइट चला रहा है। 

आज प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन को हो जाएंगे दो वर्ष

प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के पूर्व पीएम मोदी ने 16 दिसंबर 2018 को किया था, जबकि इस टर्मिनल भवन से फ्लाइट संचालन एक जनवरी 2019 को शुरू हुआ। शुक्रवार एक जनवरी 2021 को नए टर्मिनल भवन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर आकर्षक सजावट एवं केक काटने की तैयारी की गई है। नए टर्मिनल भवन से जनवरी 2019 से 28 दिसंबर 2020 तक 7.81 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है। 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों की मांग पर प्रयागराज से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो इसके लिए विभाग के वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजा गया है। पत्र में पूर्व में संचालित लंदन फ्लाइट का भी हवाला दिया गया है।
- अंचल प्रकाश, निदेशक एयरपोर्ट

एयरपोर्ट एडवायजरी कमेटी के चेयरमैन के तौर पर उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजा गया है कि प्रयागराज से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को मंजूरी दी जाए एवं यहां उससे जुड़ी अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। - केशरीदेवी पटेल, चेयरमैन एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी एवं सांसद फूलपुर।


प्रयागराज एयरपोर्ट से वर्तमान समय 42 हजार यात्री हर माह सफर कर रहे हैं। नागरिक उड्डयन विभाग एयरपोर्ट के विकास के लिए तत्पर है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिले इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से बात हुई है। प्रयागराज से जल्द ही कुछ और शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। - नंद गोपाल गुप्ता नंदी, उड्डयन मंत्री, उ.प्र. सरकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें