शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शुक्रवार को वाराणसी से दिन में दो बजे चलकर तकरीबन शाम पांच बजे इलाहाबाद पहुंचेंगे। वह मनकामेश्वर मंदिर में रुकेंगे। उनके शिष्य स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के अनुसार शिष्यों, भक्तों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बृहस्पतिवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के माघ मेले में लगने वाले शिविर के बारे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात करके समाधान की कोशिशों के बारे में जानकारी हासिल की। इस बावत उन्होंने शंकराचार्य के प्रतिनिधि स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी से भी बात की और मेले में शंकराचार्य का शिविर लगवाने के लिए अनुरोध किया।