फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चिन्मय अमृत यात्रा का 13 अगस्त को होगा आगमन, जोरदार स्वागत की तैयारी

Wed, 12 Aug 2026 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिन्मय मिशन अपने 75 गौरवशाली वर्ष (1951-2026) पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में चिन्मय अमृत महोत्सव मना रहा है। 35,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय आध्यात्मिक यात्रा चिन्मय अमृत यात्रा बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंच रही है। 
विज्ञापन
स्वामी अभेदानंद जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिन्मय मिशन अपने 75 गौरवशाली वर्ष (1951-2026) पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में चिन्मय अमृत महोत्सव मना रहा है।  35,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय आध्यात्मिक यात्रा चिन्मय अमृत यात्रा बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंच रही है। गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद द्वारा स्थापित चिन्मय मिशन ने पिछले 75 वर्षों में वेदांत के ज्ञान, भारतीय संस्कृति, मूल्य-आधारित शिक्षा, सेवा और राष्ट्र-जागरण के माध्यम से लाखों जीवनों को प्रभावित किया है। इस ऐतिहासिक अवसर का प्रयागराज में आयोजन नगर के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बताया कि प्रयागराज में 13 अगस्त दोपहर 12:30 बजे चिन्मय अमृत यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सायं पांच बजे भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम एएमएऑडिटोरियम में होगा। इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा। इस अवसर पर महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति से गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी के जीवन से जुड़े संदर्भ दिखाए जाएंगे।

14 अगस्त शुक्रवार को प्रातः नौ बजे युवा संवाद का आयोजन किया गया है। इसमें महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर और पतंजलि ऋषिकुल के विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायी संवाद होगा। पूर्वाह्न 11 बजे विद्यार्थियों के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, जीवन-मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण पर विचार-विमर्श होगा। सायं पांच बजे भव्य चिन्मय अमृत यात्रा शोभायात्रा पत्थर गिरजाघर समापन सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। शोभायात्रा के माध्यम से  गुरुदेव स्वामी चिन्मयानन्द जी के ज्ञान, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र-जागरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें