विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। कहा, प्रधानमंत्री ने देश के सामने झूठ बोला जबकि हकीकत यह है कि चाइना भारतीय सीमा में घुसकर नई एलएसी बनाने की कोशिश में लगा है।
उन्होंने थर्मल इमेजर्स की खरीद के मामले में भी सीबीआई अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर भी तल्ख टिप्पणी की । पूर्व सांसद ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के बयान को कोट भी किया। प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एलएसी के मामले में कहा था कि 'इस मकसद को हासिल करने की दिशा में कुछ प्रगति हुई है लेकिन अभी तक सेनाओं के हटने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, सैनिकों की वापसी पूरी तरह नहीं हुई है।
इस बात को उद्धृत करते हुए पूर्व सांसद ने पीएम को निशाने पर लिया। कहा कि पीएम एलएसी के मामले में झूठा बयान देकर देश की जनता को गुमराह किया। पीएम ने कहा था कि ना तो हमारी सीमा में कोई घुसा है और ना ही हमारी कोई पोस्ट किसी के कब्जे में है। पूर्व सांसद ने कहा कि सेटेलाइट की तस्वीरें एलआईसी की स्थिति को स्पष्ट कर रही है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान को भी पुष्ट कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि दरअसल चाइना इस वक्त पैंगोंग लेक, गोगरा, हॉट स्प्रिंग, गल्वन वैली, देपसॉन्ग में नए एलएसी बनाने की फिराक में लगा है। पूर्व सांसद ने सीबीआई अदालत द्वारा थर्मल इमेजर्स की खरीद के मामले मैं जया जेटली, गोपाल पचरवाल सेवानिवृत्त मेजर जनरल एसपी मुरगई को 4-4 साल की सजा और एक एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने पर बीजेपी को निशाने पर लिया। कहां की सजा सुनाए जाने के बाद बीजेपी का चाल और चरित्र दोनों उजागर हो गया है।