प्रमुख त्योहारों की तिथि
गुरु गोविंद सिंह जयंती छह जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 12 फरवरी, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होलिका दहन 13 और होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, नरक चतुर्दशी 20 अक्तूबर, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को है। बकरीद सात जून, रक्षाबंधन नौ अगस्त, जन्माष्टमी 16 अगस्त, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर को है।
प्राइमरी स्कूलों की अवकाश तालिका जारी की गई है। विभाग के निर्देश पर इसे जिले के सभी विद्यालयों में लागू कराया जाएगा। - प्रवीण कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज