विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुने जाएंगे पदाधिकारी
वर्तमान समय में गंगापार, यमुनापार के मुकाबले महानगर में अध्यक्ष पद के लिए ही सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। जो नाम चर्चा में है उसमें पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, अवधेश चंद्र गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, राजू पाठक, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, श्याम चंद्र हेला, संजय गुप्ता, किरन जायसवाल, रविंद्र त्रिपाठी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, प्रमोद मोदी, प्रेम नारायण केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, विनय मिश्रा, राजू शुक्ला, देवेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश सिंह पटेल शामिल है।
इसी तरह यमुनापार में भी पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, विभव नाथ भारती, शिवदत्त पटेल, सुधाकर पांडेय, अरुण सिंह, सुभाष सिंह पटेल, अश्विनी सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अशोक पांडेय, राजमणि पासवान आदि के नाम चर्चा में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी का कहना है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयारी में जुटी हुई है। इसलिए महानगर, गंगापार और यमुनापार में जनाधार वाला और समर्पित कार्यकर्ता ही अध्यक्ष बनाया जा सकता है।