फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रेन अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए केेंद्र की मंजूरी

Thu, 05 Mar 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ड्रेन अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है और इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र कमिश्नर बीके सिंह को मिल गया है। कमिश्नर इसके लिए जल्द ही एक बैठक कर उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेंगे। कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को चिल्ड्रेन अस्पताल का दौरा भी किया। साफ-सफाई और दवा की व्यवस्था तो बेहतर मिली लेकिन कुछ सुधार के लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अतिरिक्त बजट के लिए प्रस्ताव तलब कर लिया।
विज्ञापन


चिल्ड्रेन अस्पताल की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भी पिछले दिनों बजट मुहैया कराया गया था। अब केंद्र सरकार ने भी इसे अपग्रेेड करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कमिश्नर को पत्र भेजकर इस बारे में प्रस्ताव भी मांग लिया गया है। अस्पताल के प्रस्तावित अपग्रेडेशन के तहत बिल्डिंग के विस्तार और नए वार्डों की स्थापना किए जाने की भी योजना है। कमिश्नर बीके सिंह ने बताया कि सोमवार को वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं चिल्ड्रेन अस्पताल प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर प्रस्ताव बनाने के लिए कहेंगे और यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को चिल्ड्रेन अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इमरजेंसी और आईसीयू में तो पर्याप्त दवाएं थी लेकिन ओपीडी में दवाओं की कमी पाई गई। कमिश्नर ने इसके लिए प्रस्ताव देने को कहा, ताकि वहां भी दवाओं के लिए शासन से बजट की मांग की जा सके।

इसके अलावा एनआईसीयू की भी जांच की। वहां 15 बेड हैं। कमिश्नर ने कहा कि बेड की संख्या कम से कम 30 होनी चाहिए। इसके लिए भी उन्होंने अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव तलब कर लिया ताकि अतिरिक्त बेड के लिए बजट की व्यवस्था कराई जा सके। पीने के साफ पानी की व्यवस्था न होने पर कमिश्नर के निर्देश पर दो घंटे बाद ही वहां आरओ लगा दिया गया। कमिश्नर ने 10 बेड वाले उस वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां कुपोषण से पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया है। कमिश्नर ने वहां बच्चों की माताओं से इस बात की तस्दीक की कि उन्हें जरूरी सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। एक शिकायत आने पर कमिश्नर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निलंबित करने का निर्देश दिया। कुछ वार्ड ब्वॉय ड्रेस में नहीं थे। इस पर कमिश्नर ने ड्रेस के बजट प्रस्ताव मांगा। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि वार्ड ब्वॉय डेस में ही हों। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और चिल्ड्रेन अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें