प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उठगी के वार्षिकोत्सव में उपस्थित शिक्षक गण।
कौड़िहार। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उठगी, विकासखंड कौड़िहार का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान मेरे घर राम आए हैं, जिस देश में गंगा रहता है...जैसी प्रभावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गई। स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने शिक्षिका अनीता सोनकर के दिशा निर्देशन में अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एआरपी विष्णु कुमार मिश्र, प्रभा शंकर शर्मा, अजमल अमीन अंसारी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राधे कृष्ण, नेता राजेश शुक्ल सहित एसएमसी अध्यक्ष सुशीला देवी आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद नफीस ने किया।